Thursday, 25 September 2014
Thursday, 17 July 2014
इंटरनेस लाइसेंस के लिए कंपनियों में होड़
सरकार के डिजिटल इंडिया प्रोग्राम में कंपनियों को बिजनेस का बड़ा मौका दिख रहा है। इसलिए 80 कंपनियां इंटरनेट कारोबार में उतरने के लिए तैयार हैं। इन कंपनियों में वेदांता ग्रुप की कंपनी स्टरलाइट टेक्नोलॉजीस भी शामिल है। इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर लाइसेंस लेने के लिए टेलीकॉम विभाग में कंपनियों की लाइन लग गई है।
सरकार के डिजिटल इंडिया प्रोग्राम में बिजनेस का बड़ा मौका देखकर स्टरलाइट समेत 80 कंपनियां इंटरनेट कारोबार में उतरने का मन बना रही हैं। इसके लिए अब तक 60 कंपनियों को लाइसेंस मिला है और 20 कंपनियां लाइसेंस की दौड़ में हैं। राज्य और जिला स्तर के लाइसेंस की खूब मांग हो रही है। गौरतलब है कि ए कैटेगरी आईएसपी लाइसेंस पैन इंडिया के लिए है वहीं बी कैटेगरी आईएसपी लाइसेंस राज्य/मेट्रो स्तर के लिए हैं और सी कैटेगरी जिला स्तर के लिए हैं।
स्टरलाइट टेक्नोलॉजीस भी इंटरनेट कारोबार में उतरेगी और इसने इंटरनेट लाइसेंस के लिए अर्जी दी है। 1 महीने में इंटरनेट लाइसेंस मिल जाता है तो कंपनी फाइबर टू होम इंटरनेट कारोबार में उतरेगी। इसके लिए कंपनी दिल्ली, मुंबई समेत 8 शहरों से शुरुआत कर सकती है।
Friday, 20 December 2013
Welcome
PEACE Computer Education provides a congenial environment for the overall development of it’s students and staff. We are in this field from a long time. We have a setup of latest computers.
Subscribe to:
Posts (Atom)

