Wednesday, 22 October 2014

Happy Diwali



Diwali Parva hai Khushio ka, Ujalo ka, Laxmi ka….
Is Diwali Aapki Jindagi khushio se bhari ho, Duniya ujalo se roshan ho,
ghar par Maa Laxmi ka Aagman ho… 
Happy Diwali



Sunday, 5 October 2014

Introducation......

 

परिचय तथा उद्देश्य :-



आज के समय में पूरे संसार में शायद ही कोई ऐसा इंसान बचा होगा जो किसी ना किसी तरह से कंप्यूटर या उससे होने वाले कामों से जुड़ा हुआ ना हो । आज कंप्यूटर ने साक्षरता की परिभाषा ही बदल कर रख दी है ।  आज के समय में जो कंप्यूटर नहीं जानता उसे अनपढ़ समझा जाता है । 

भारत में लगभग आधे से ज्यादा लोग हिंदी को अपनी रोजमर्रा की भाषा के रूप में इस्तेमाल करते हैं मगर ज्यादातर लोग ये सोचते हैं कि केवल वही लोग कंप्यूटर चला सकते हैं जो इंग्लिश जानते हैं । उनकी ये बात पूरी तरह गलत भी नहीं है मगर अगर कोई व्यकि बेसिक इंग्लिश जानता है तो वह भी कंप्यूटर में दक्ष हो सकता है और समय के साथ चल कर सफलता प्राप्त कर सकता है । 

यहाँ हमारी यही कोशिश है कि आपको साधारण बोल चाल की सरल भाषा मैं कंप्यूटर के विषय में अवगत करवाया जाये और जिससे आप सरलता से कंप्यूटर चलना सीख सकें और अपने व्यवसाय या नौकरी में तरक्की कर सकें तथा समय के साथ चल सकें ।




Thursday, 2 October 2014

Happy Dussehra


May Lord Rama always
Keep showering his blessings upon you.
May your life be prosperous and..
Trouble free throughout......
 

Happy Dussehra To All Of You...........



Thursday, 17 July 2014

इंटरनेस लाइसेंस के लिए कंपनियों में होड़


सरकार के डिजिटल इंडिया प्रोग्राम में कंपनियों को बिजनेस का बड़ा मौका दिख रहा है। इसलिए 80 कंपनियां इंटरनेट कारोबार में उतरने के लिए तैयार हैं। इन कंपनियों में वेदांता ग्रुप की कंपनी स्टरलाइट टेक्नोलॉजीस भी शामिल है। इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर लाइसेंस लेने के लिए टेलीकॉम विभाग में कंपनियों की लाइन लग गई है।


सरकार के डिजिटल इंडिया प्रोग्राम में बिजनेस का बड़ा मौका देखकर स्टरलाइट समेत 80 कंपनियां इंटरनेट कारोबार में उतरने का मन बना रही हैं। इसके लिए अब तक 60 कंपनियों को लाइसेंस मिला है और 20 कंपनियां लाइसेंस की दौड़ में हैं। राज्य और जिला स्तर के लाइसेंस की खूब मांग हो रही है। गौरतलब है कि ए कैटेगरी आईएसपी लाइसेंस पैन इंडिया के लिए है वहीं बी कैटेगरी आईएसपी लाइसेंस राज्य/मेट्रो स्तर के लिए हैं और सी कैटेगरी जिला स्तर के लिए हैं।

स्टरलाइट टेक्नोलॉजीस भी इंटरनेट कारोबार में उतरेगी और इसने इंटरनेट लाइसेंस के लिए अर्जी दी है। 1 महीने में इंटरनेट लाइसेंस मिल जाता है तो कंपनी फाइबर टू होम इंटरनेट कारोबार में उतरेगी। इसके लिए कंपनी दिल्ली, मुंबई समेत 8 शहरों से शुरुआत कर सकती है।