Sunday, 5 October 2014

Introducation......

 

परिचय तथा उद्देश्य :-



आज के समय में पूरे संसार में शायद ही कोई ऐसा इंसान बचा होगा जो किसी ना किसी तरह से कंप्यूटर या उससे होने वाले कामों से जुड़ा हुआ ना हो । आज कंप्यूटर ने साक्षरता की परिभाषा ही बदल कर रख दी है ।  आज के समय में जो कंप्यूटर नहीं जानता उसे अनपढ़ समझा जाता है । 

भारत में लगभग आधे से ज्यादा लोग हिंदी को अपनी रोजमर्रा की भाषा के रूप में इस्तेमाल करते हैं मगर ज्यादातर लोग ये सोचते हैं कि केवल वही लोग कंप्यूटर चला सकते हैं जो इंग्लिश जानते हैं । उनकी ये बात पूरी तरह गलत भी नहीं है मगर अगर कोई व्यकि बेसिक इंग्लिश जानता है तो वह भी कंप्यूटर में दक्ष हो सकता है और समय के साथ चल कर सफलता प्राप्त कर सकता है । 

यहाँ हमारी यही कोशिश है कि आपको साधारण बोल चाल की सरल भाषा मैं कंप्यूटर के विषय में अवगत करवाया जाये और जिससे आप सरलता से कंप्यूटर चलना सीख सकें और अपने व्यवसाय या नौकरी में तरक्की कर सकें तथा समय के साथ चल सकें ।




No comments:

Post a Comment